Please wait

पानागढ़ हादसा : बार-बार बयान बदलने वाले सुतंद्रा के ड्राइवर राजदेव शर्मा गिरफ्तार

पुलिस ने राजदेव शर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125(ए), 105 (अनिच्छाकृत हत्या) और 324(2) (हानि पहुंचाने) के तहत केस दर्ज किया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि इस गिरफ्तारी से इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

04 Mar 2025

पानागढ़ हादसा : बार-बार बयान बदलने वाले सुतंद्रा के ड्राइवर राजदेव शर्मा गिरफ्तार

कोलकाता। पानागढ़ सड़क हादसे में बड़ा मोड़ आया है। हुगली की प्रसिद्ध नृत्यांगना सुतंद्रा चटर्जी की मौत के मामले में पुलिस ने आखिरकार उनकी कार के चालक राजदेव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि हादसे के बाद से राजदेव लगातार अपने बयान बदल रहे थे, जिससे शक गहराता जा रहा था। मंगलवार तड़के चंदननगर से गिरफ्तार कर पुलिस राजदेव को कांकसा ले गई। आज ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने राजदेव शर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125(ए), 105 (अनिच्छाकृत हत्या) और 324(2) (हानि पहुंचाने) के तहत केस दर्ज किया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि इस गिरफ्तारी से इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

दरअसल, 24 फरवरी को सुतंद्रा चटर्जी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गाड़ी से गया जा रही थीं। उसी दौरान पानागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर उनकी कार पलट गई, जिसमें सुतंद्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर राजदेव ने दावा किया था कि एक सफेद एसयूवी उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी और सुतंद्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की गई थी। उन्हीं को बचाने के लिए गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई गई, जिससे हादसा हुआ।

हालांकि, बीते शुक्रवार को राजदेव ने अपने बयान में पूरी तरह बदलाव करते हुए कहा कि एसयूवी को सुतंद्रा के कहने पर ही उन्होंने तेज रफ्तार से पीछा किया था। साथ ही यह भी कहा कि किसी तरह की छेड़खानी की घटना नहीं हुई थी।

ड्राइवर के इस बदले बयान पर सुतंद्रा की मां तनुश्री चटर्जी ने गहरी नाराजगी जताई थी। उन्होंने सवाल किया था कि आखिर ड्राइवर ने पहले झूठा बयान क्यों दिया? साथ ही पुलिस से इसकी गहराई से जांच की मांग भी की थी।

इस बीच, पुलिस पहले ही सफेद वाहन के चालक बबलू यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। अब ड्राइवर राजदेव की गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि इस रहस्यमयी हादसे की परतें खुलनी शुरू होंगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पानागढ़ हादसा : बार-बार बयान बदलने वाले सुतंद्रा के ड्राइवर
पुलिस ने राजदेव शर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125(ए), 105 (अनिच्छाकृत हत्या) और 324(2) (हानि पहुंचाने) के तहत केस दर्ज किय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News